वैदिक शिक्षा और परंपरा
एस्ट्रो अभय जी ने वृंदावन धाम में गुरुकुल परंपरा के अंतर्गत शास्त्री एवं आचार्य स्तर की वैदिक शिक्षा और प्रशिक्षण प्राप्त किया।
राधे राधे
जय श्री श्याम जी 🚩 सनातन धर्म सर्वोपरि है। कर्मकाण्ड एवं ज्योतिषाचार्य विशेषज्ञ VEDIC ASTROLOGER & VEDIC PUROHIT | SPIRITUAL GUIDANCE “अनन्याश्चिन्तयन्तो मां ये जनाः पर्युपासते। तेषां नित्याभियुक्तानां योगक्षेमं वहाम्यहम्॥” — श्रीमद्भगवद्गीता, अध्याय 9, श्लोक 22 “हे पार्थ! जो लोग अन्य किसी का चिंतन न करके अनन्य भाव से मेरा स्मरण एवं उपासना, ध्यान करते हैं, मुझमें स्थित रहते हैं, उनके योग आवश्यक वस्तुओं की प्राप्ति जो उनके पास है उसकी रक्षा का भार मैं स्वयं उठाता हूँ. ।। 🙏 श्रीमन नारायण 🙏 🦚

व्यक्तित्व
एस्ट्रो अभय जी अपने पूर्वजों से प्राप्त वैदिक परंपरा को निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं।
एस्ट्रो अभय जी ने वृंदावन धाम में गुरुकुल परंपरा के अंतर्गत शास्त्री एवं आचार्य स्तर की वैदिक शिक्षा और प्रशिक्षण प्राप्त किया।
गुरुकुल शिक्षा पूर्ण करने के बाद उन्होंने अपने पूर्वजों से प्राप्त वैदिक परंपरा को व्यावसायिक रूप से आगे बढ़ाया।
मेरा उद्देश्य भय उत्पन्न करना नहीं, बल्कि स्पष्टता और सकारात्मक मार्गदर्शन प्रदान करना है।
Astro Abhay Ji
मेरा उद्देश्य भय उत्पन्न करना नहीं, बल्कि स्पष्टता और सकारात्मक मार्गदर्शन प्रदान करना है।

हर प्रश्न को परंपरा और व्यावहारिक जीवन, दोनों के संतुलन से देखा जाता है।
परामर्श में पहले प्रश्न, संदर्भ और जीवन-स्थिति को शांतिपूर्वक समझा जाता है।
दशा, गोचर, योग और मुहूर्त जैसे संकेतों को निर्णय के संदर्भ में देखा जाता है।
उपायों को डर के आधार पर नहीं, श्रद्धा, समझ और व्यावहारिकता के साथ बताया जाता है।
नमस्कार प्रिय दर्शकों एवं श्रद्धालुजनों! मैं ज्योतिषाचार्य पंडित अभय शर्मा, सनातन धर्म, वैदिक ज्योतिष, कर्मकाण्ड एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शन के क्षेत्र में कार्यरत हूँ। मेरा परिवार पीढ़ियों से वैदिक परंपरा, कर्मकाण्ड, ज्योतिष एवं धार्मिक संस्कारों से जुड़ा रहा है। इन्हीं संस्कारों और परंपराओं में मेरा पालन-पोषण हुआ तथा बचपन से ही धार्मिक एवं वैदिक वातावरण में शिक्षा-दीक्षा प्राप्त करने का अवसर मिला। मेरे परबाबा स्वर्गीय पंडित श्री लतर झा जी मिथिला के एक विद्वान एवं योग्य आचार्य रहे, जिनका संबंध मिथिला पंचांग की रचना एवं वैदिक परंपरा से रहा। मेरे बाबा स्वर्गीय पंडित श्री राधा रमण झा जी वैदिक पुरोहित, कर्मकाण्ड एवं ज्योतिष के क्षेत्र में प्रतिष्ठित रहे। मेरे पिताजी स्वर्गीय पंडित श्री जगदानन्द झा जी मुरादनगर, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश में जाने-माने पुरोहित एवं ज्योतिष के विद्वान रहे। मैं मिथिला की वैदिक परंपरा से जुड़े ब्राह्मण परिवार से हूँ और हमारा शांडिल्य गोत्र है। धार्मिक संस्कार, वैदिक परंपराएँ और पूजा-पाठ हमारे परिवार के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.। मेरे बचपन का एक महत्वपूर्ण समय गाँव में बीता और आगे चलकर मेरा जीवन एवं शिक्षा मुरादनगर, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश में आगे बढ़ी। वर्तमान में हमारा निवास एवं मेरा ज्योतिषीय कार्यक्षेत्र भी यहीं है।

गुरुकुल परंपरा में वैदिक अध्ययन
शास्त्री स्तर का व्यवस्थित अध्ययन
आचार्य स्तर की गहन शिक्षा
2019 के बाद सतत परामर्श सेवा
जीवन के प्रश्नों को भय से नहीं, सही जानकारी और संतुलित दृष्टिकोण से समझें।